
कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है कि उनके वेतन में 37% की वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसका फायदा लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा। वही इनकी सैलरी 21000 रुपए से ज्यादा भी हो सकती है।
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें बीमा कवर सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। हजारों कर्मचारियों को इससे बड़ी राहत मिलने वाली है।
वेतन में 37 प्रतिशत की वृद्धि
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग में संविदा आधार पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। 27000 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 37% वेतन वृद्धि और बीमा कवरेज की घोषणा की है। सैलरी में 37 फीसदी की बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में ₹21000 प्रति माह तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
वेतन वृद्धि 21000 से अधिक कर दी गई है
बता दें कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना किसी अन्य लाभ के वेतन के रूप में एक निश्चित राशि उपलब्ध कराई गई थी। अब वेतन वृद्धि के अलावा आंध्र प्रदेश के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को समूह बीमा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए विभाग के विशेष मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस कदम से 27000 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में रिकॉर्ड वृद्धि होगी।
आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए आंध्र प्रदेश निगम की स्थापना के आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए थे। जिसमें 5 साल से अधिक समय से अनुबंध के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर अहम फैसला लिया जा सकता है।