ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के 14 वे में पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। टीम की यह लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर आल आउट गई। श्रीलंका की और से  पथुम निसांका और कुसल परेरा मजबूत शुरुआत की। दोनों नें 130 गेंदों पर 125 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। पथुम निसांका ने 8 चौके की मदद से 61 रन बनाए, जबकि कुसल परेरा ने 12 चौके की मदद से 78 रन बनाए। 210 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर मिचेल मार्श और विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं| ऑस्ट्रेलिया  की और से सबसे ज्यादा 4 विकेट  एडम जम्पा चटकाए | ऑस्ट्रेलिया इसी के साथ अंक तालिका में 2 पॉइंट के साथ आठ वे स्थान पर आ गयी | 

विश्व कप 2023  के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया। 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र आए रवींद्र कुछ ख़ास नहीं कर सके और 13 गेंदों में मात्र  9 ही बना सके . इसके बाद वर्ल्ड कप 2023 में पहली बार बल्लेबाजी करने आए कप्तान केन विलियमसन ने 107 में 78  रनो  की महत्वपूर्ण पारी खेली | ये न्यूजीलैंड की विश्व कप 2023 में  3 मैचों में 3 जीत इसी के साथ न्यूजीलैंड ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और जीत की हैट्रिक लगाई | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *